उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

डी एम की अगुवाई में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

158 शिकायते आईं, मौके पर 15 निस्तारित।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के साथ तहसील निचलौल में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. संपूर्ण समाधान दिवस ने द्वारा 158 जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही 15 प्रकरणो को निस्तारित किया गया।

 

शेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए । उन्होंने राजस्व प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम के माध्यम से स्थलीय निरीक्षण कराने का निर्देश दिया।

डीएम शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया कि तहसील दिवस के प्रकरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी समय और गुणवत्ता का ध्यान रखें। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं और शिकायतों के निस्तारण की निगरानी स्वयं करें।

इससे पूर्व डीएम शिवशरणप्पा जी.एन.ने तहसील परिसर में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों में स्वीप अभियान के तहत मतदान के विषय जागरूक करें। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मा. विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल भी कुछ देर उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं को सुना।

संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम अवनीश त्रिपाठी कुमार, सीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार चौधरी, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण , जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button