जिलाधिकारी ने युवाओं को दिलाया मतदान का संकल्प।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से संवाद कर लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और मताधिकार की शक्ति मतदाता के बारे में जानकारी दी। डीएम ने जागरूकता अभियान के तहत कहा कि मतदान केवल नागरिक का अधिकार ही नहीं, बल्कि उसकी जिम्मेदारी भी है। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार के दबाव, भय या प्रलोभन
में आए बिना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्णय लें। उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करें। विशेष रूप से जो युवा एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने
के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों के पास पर्याप्त फॉर्म उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर ने भी लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य अजय मिश्रा ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।



