नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, चार गिरफ्तार।
दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से तस्करी कर नेपाल पहुंचाई गई प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ नेपाल पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 2410 ट्रामाडोल टैबलेट, 2500 फेनारगन इंजेक्शन और 49 हजार 790 नेपाली रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है। जिला पुलिस कार्यालय भरतपुर, चितवन के सूचना अधिकारी चंद्र भूषण यादव के ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भरतपुर महा नगरपालिका-11 स्थित मनकामना टोल में छापेमारी के
दौरान मौके से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी लेने के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं और नकदी बरामद इंडो-नेपाल सीमा के रास्ते भरतपुर पहुंची प्रतिबंधित दवाएं, 2410 ट्रामाडोल टैबलेट, 2500 फेनारगन इंजेक्शन और नेपाली नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरतपुर महानगरपालिका निवासी नीरज क्षेत्री (30), विजय कुमाल (34), अजित बीके (25) और बसंत लामा (32) के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने भारतीय सीमा क्षेत्र से नशीली दवाएं तस्करी कर नेपाल लाने और भरतपुर क्षेत्र में बिक्री की तैयारी करने की बात सामने आई है। बरामद दवा नेपाल में बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद तस्कर खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत से इनकी खेप नेपाल पहुंचाते हैं और ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में रहते हैं। नेपाल पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ नेपाल नारकोटिक्स कंट्रोल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अब तस्करी के स्रोत, सप्लाई चैन और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।



