जिलाधिकारी ने खुद धान काटने के लिए हंसिया उठाया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को सदर तहसील के राजस्व ग्राम कृतपिपरा में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने स्वयं हंसिया थामकर धान की कटाई की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपज की तौल कराई।क्रॉप कटिंग गांव निवासी जगदीश के गाटा संख्या 62 स्थित खेत में 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल के
निर्धारित त्रिभुजाकार प्लॉट में कराई गई। कटाई के बाद तौल करने पर कुल 21.025 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर औसत उत्पादकता 48.55 क्विंटल प्रति
हेक्टेयर आंकी गई। डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिंग से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक और पारदर्शी आकलन होता है। इससे फसल बीमा सहित किसानों को मिलने वाले लाभों के निर्धारण में
सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार निष्पक्षता से क्रॉप कटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य के लिए 2441 और ए ग्रेड के लिए 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। किसानों से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने की अपील
प्रति हेक्टेयर 48.55 क्विंटल उपज का आकलन की। किसी समस्या पर हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-150 और 7839565009 पर संपर्क करने को कहा। डीएम ने पराली न जलाने और फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की भी अपील की। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार और अपर सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।



