उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

मिशन शक्ति के तहत इशरत शाह एक दिन के लिए बनी प्रधानाचार्या।

 राम बक्स चिल्ड्रेन स्कूल में बड़िहारी की इशरत एक दिन की प्रधानाचार्य।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महाराजगंज।

नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित राम बक्स शांति देवी मॉडर्न चिल्ड्रन स्कूल बृजमनगंज में सोमवार को नारी सशक्तिकरण मिशन शक्ति के तहत कक्षा 8th की छात्रा इशरत शाह को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय की मेधावी छात्र को प्रधानाचार्या की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।

प्रधानाचार्य सुभाष चन्द यादव ने प्रधानाचार्या इशरत शाह को विद्यालय परिवार एवं स्वयं की ओर से शुभकामना देते हुए उन्हें प्रधानाचार्या बनने पर बधाई दिए और अपने कार्यों को सुचारू रूप से चलाने की ट्रिक भी दिए। श्री यादव ने कहा कि कुमारी इशरत शाह हमारे विद्यालय की होनहार छात्रा हैं यह ग्राम मटिहनवा के टोला बड़िहारी निवासी कमरुद्दीन की पुत्री हैं भविष्य में इनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाकर देश एवं समाज की सेवा करना है।

प्रधानाचार्या की शपथ लेने के बाद इशरत शाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए विद्यालय का अनुशासन, ईमानदारी से नियमित परिश्रम समय का उपयोग, विद्यालय की स्वच्छता एवं समय का पालन , गुरुओं एवं माता पिता के आज्ञा का पालन एवं सम्मान और अध्ययन पर ध्यान देने की अपील की, उन्होंने छात्रों को देश के राष्ट्र भक्तों, महापुरुषों , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद दिलाई और कहा कि हमें सफलता प्राप्त करने के लिए उनके आदर्शों पर चलना होगा और तब हम अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं तब जाकर कहीं देश एवं समाज की सेवा कर सकते हैं। इसलिए हम सभी छात्र छात्राओं को लगन शील होकर एक निर्दिष्ट लक्ष्य के साथ परिश्रम करना चाहिए।

इसके बाद सुश्री इशरत शाह ने विद्यालय के विभिन्न रजिस्टर, छात्र छात्राओं, अध्यापकों की उपस्थिति पंजिका एवं कक्षाओं में शिक्षकों की उपस्थिति का अवलोकन किया और शैक्षणिक व्यवस्था की जानकारी ली । कुछ समय बाद छात्र छात्राओं की समस्याओं को जानने के लिए शिक्षण कक्षाओं में चली गई।प्रधानाचार्य श्री यादव सहित सभी शिक्षकों ने प्रधानाचार्य इशरत शाह के काबिलियत की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्राथमिक के प्रधानाचार्य दयानंद मिश्र ने इशरत शाह को प्रधानाचार्य बनने की शुभकामना सहित उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश यादव,संत कुमार राय, शैलेश कुमार, आकाश कुमार यादव, दुर्गेश कुमार मौर्य, आकाश कुमार चौरसिया, दुर्गेश कुमार यादव , महबूब आलम, अफजल खान ,पूनम चौरसिया ,सुनीता जायसवाल , उपप्रधानाचार्य सिंधु गुप्ता ,शमीमा खातून एवं ममता मौर्य आदि सभी ने इशरत को प्रधानाचार्य बनने पर बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी, कहा कि आप का लगन आप को सिविल सेवा की ओर अवश्य ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button