उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
अंजुला अग्रहरि बनीं भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर की पूर्व मनोनीत सभासद एवं भाजपा की कर्मठ, कुशल और मेहनती नेत्री अंजुला अग्रहरि को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।
अंजुला अग्रहरि लंबे समय से पार्टी संगठन के प्रति समर्पित रहकर सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उनकी मेहनत, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से महिला मोर्चा संगठन को गोरखपुर क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी।



