उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पराली जलाने की 228 घटनाएं चिह्नित, 56 किसानों पर 2.80 लाख जुर्माना।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

 

विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में किसान दिवस पर किसान गोष्ठी आयोजित

करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। फसल अवशेषों को खेतों में मिलाने, कम्पोस्ट बनाने अथवा

गौशालाओं को देने का सुझाव दिया। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 17 नवंबर तक सैटेलाइट के माध्यम से जिले में पराली जलाने की 228 घटनाएं चिह्नित हुई हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अब तक 56 किसानों पर कुल 2.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, बिना सुपर एसएमएस के चल रही एक कंबाइन मशीन को निचलौल तहसील में सीज किया गया है। लापरवाही पर पांच कर्मचारियों को नोटिस भी जारी हुआ है। अब तक 25 टन पराली गौशालाओं को उपलब्ध कराई गई है। डीएम ने बताया कि जिले में धान खरीद शुरू हो चुकी है। किसानों की सुविधा के लिए मिलों को क्रय केंद्रों से संबद्ध कर दिया गया है। खरीद संबंधी शिकायत के लिए डीएम के मोबाइल नंबर 9454417546 पर संपर्क किया जा सकता है। गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button