उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से युवक की मौत ।
कवलपुर में बाइक सवार आशीष बिजली के पोल से टकराई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना अंतर्गत कवलपुर स्थित एक चौराहे पर मुर्गा लदी पिकअप की टक्कर से बाइक सवार आशीष की जोरदार टक्कर हो गई।
वह खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बाजार जा रहा था। टक्कर के बाद उनकी बाइक बिजली के पोल से टकरा गई और मौके पर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव के 25 वर्षीय आशीष अपने खेत से सब्जी लेकर मोहनपुर बेचने जा रहे थे। बाबा चौराहे पर पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
आशीष को बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए महाराजगंज भेजा गया है। पुलिस ने ड्राइवर समेत पिकअप को पकड़ लिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



