उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू।

दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।

उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में दिनांक 17 नवंबर 2026 से 21 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में डीएलएड विभाग के प्रशिक्षुओं को स्काउट-गाइड के सिद्धांतों, अनुशासन, सामाजिक सेवा, सहयोग, आत्मनिर्भरता एवं नेतृत्व क्षमता से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण शिविर में जिला संगठन आयुक्त स्काउट शशांक कुमार गुप्त के नेतृत्व में स्काउट-गाइड प्रशिक्षक अटल सिंह एवं नितिन कुमार प्रशिक्षुओं को विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण के माध्यम से आवश्यक जानकारियां देंगे।

कार्यक्रम में डीएलएड विभागाध्यक्ष वंशदीप मौर्य के साथ प्रवक्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह, संजय कुमार विश्वकर्मा, संजय कुमार शर्मा, श्रीमती पुष्पा त्रिपाठी एवं कुमारी रीता की सहभागिता रहेगी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह एवं प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।

पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में सेवा भावना, अनुशासन, टीम भावना और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

Related Articles

Back to top button