उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 15 बोरी कद्दू के बीज बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

झुलनीपुर भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल तथा शीतलापुर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 बोरी तृतीय देश का कडू बीज के साथ एक तस्कर कर को पकड़ लिया गया। शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में नाका लगाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाईक को रोकने का प्रयास किया गया। बाईक पर लदी बोरियों तथा सड़क किनारे झाड़ी में फेंकी गई बोरियों की तलाशी लेने पर 15 बोरी दूसरे देश का कद्दू का बीज बरामद कर लिया गया। बरामद कद्दू का बीज एवं बाइक के साथ एक तस्कर को मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त मुनीब पुत्र पारस निवासी धमऊर थाना निचलौल बताया। जिसे कब्जे में लेकर संयुक्त कार्रवाई हेतु निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु निरंतर सतर्कता बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Back to top button