उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

दुर्गा मंदिर सरोवर पर छठ व्रतियों के लिए हुआ भव्य आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम।

 श्रद्धालुओं में वितरित किया गया प्रसाद।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

आनंदनगर, महाराजगंज। छठ महापर्व के पावन अवसर पर दुर्गा मंदिर सरोवर पर भव्य आरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मइया की आराधना की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने आरती में सहभागिता की। रामजानकी मंदिर के पुरोहित मुकेश दास द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न कराई गई।

 

कार्यक्रम में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय, परमात्मा अग्रहरि, डॉ. मुरलीधर जायसवाल, सभासद मनोज उर्फ लल्लू जायसवाल, मुकेश जायसवाल, सभासद मोनू पांडेय, अनिल सिंह, अरुण कुमार सिंह, रवि सिंह, नागे साहनी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर लालू जायसवाल द्वारा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण और छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा।

Related Articles

Back to top button