रेलवे कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थितियों में छत से लटका मिला शव।
धानीढाला निवासी भद्रसेन गिरी की मृत्यु से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।

दैनिक स्वाभिमान जागरण, महाराजगंज।
पूर्वोत्तर रेलवे आनंदनगर के अधिकारी एवं निरीक्षक विश्रामालय में धानीढाला निवासी भद्रसेन गिरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि भद्रसेन गिरी रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में माली के पद पर तैनात थे। उनका शव छत से लटकता मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मृत्यु के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
फिलहाल घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। इस बाबत थाना अध्यक्ष फरेंदा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मृत्यु हुई है ।सूचना मिलने पर पुलिस टीम और अन्य विभाग के लोग पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही विधि कार्रवाई की जाएगी।



