उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने 24 टेट्रा पैक किया बरामद।

दैनिक स्वाभिमान जगरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।

अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को 24 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बन्टी-बबली ब्रांड की 200-200 एमएल की कुल 24 टेट्रा पैक शराब बरामद की।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 को पनियरा पुलिस टीम ग्राम बभनौली चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने आलोक कुमार (23 वर्ष) पुत्र राम भेज को गिरफ्तार किया।

 

आरोपी मूल रूप से ग्राम साथीपार, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर का निवासी है तथा वर्तमान में ग्राम जंगल बाकी टुकड़ा नंबर-14, टोला बावन बिगहा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज में रह रहा था।

 

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में थाना पनियरा में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चन्दन खरवार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार यादव, कांस्टेबल रुपेश कुशवाहा, कांस्टेबल आदर्श तिवारी एवं कांस्टेबल अभिनव यादव शामिल रहे।

 

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button