फरेंदा पुलिस की कार्रवाई में, 72 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन वारंटी गिरफ्तार।

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।
फरेंदा, महराजगंज। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को ग्राम परसामहन्थ स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 16 नवंबर 2026 को फरेंदा पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 649/2000, धारा 323, 504 एवं 452 भादवि से संबंधित तीन वारंटियों को दोपहर करीब एक बजे उनके घर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजाराम पुत्र गोमल (72 वर्ष), सुभाष पुत्र राजाराम (40 वर्ष) तथा लक्षिमन उर्फ सिपाही पुत्र रामबली (55 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों ग्राम परसामहन्थ, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के निवासी हैं।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार प्रजापति, कांस्टेबल बिरेन्द्र कुमार एवं कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार तीनों वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया।



