उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नव नियुक्त जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

नव नियुक्त जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख रखाव और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम के अचानक पहुंचने से कार्यालयों में अफरा-तफरी मच गई। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय, नजारत, संयुक्त कार्यालय, भूलेख कार्यालय, कोषागार सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित

चौधरी, खनन अधिकारी अजीत कुमार, नाजिर वेद प्रकाश, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (भूलेख) भूपेंद्र गुप्ता तथा डूडा कार्यालय के सीएलटीसी कृष्णमुनि और जनार्दन गुप्ता अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा आपदा विशेषज्ञ चंदन कुमार, प्रधान सहायक दीपक कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक राजाराम चौधरी, मनोज धर दूबे एवं घनश्याम वर्मा, लेखपाल राम आशीष और भूलेख कार्यालय की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेमंती देवी भी कार्यालय में मौजूद नहीं मिलीं। जिलाधिकारी सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्टीकरण जारी ने

करने का निर्देश दिया। अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव और उन्हें व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने तथा उनके संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यालयों में साफ-सफाई और सुव्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार और अतिरिक्त एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button