उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

आठ आरक्षियों का उपनिरीक्षक पद पर चयन, पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

 

कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षियों ने उपनिरीक्षक पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतिम परिणाम में इन सभी आरक्षियों ने सफलता हासिल की है।

चयनित होने वालों में 112 शाखा में तैनात आरक्षी संदीप थाना कुमार, कोठीभार के प्रिंस कुमार उपाध्याय, थाना चौक के हिमांशु मिश्रा, थाना पनियरा के विवेक कुमार, 6कोतवाली केसंदेश प्रकाश, थाना निचलौल के अमन अली शाह, थाना परसामलिक के हिमांशु तिवारी तथा थाना श्यामदेउरवा की महिला आरक्षी प्राची सिंह शामिल हैं। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी चयनित आरक्षियों

को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम है। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाने की अपेक्षा जताई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उपनिरीक्षक के रूप में सभी पुलिसकर्मी बेहतर पुलिसिंग, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन का विश्वास मजबूत करने में अपना योगदान दें। आरक्षी से उपनिरीक्षक तक का यह के अन्य कर्मियों के लिए सफर पुलिस विभाग भी प्रेरणास्त्रोत बनेगा।

Related Articles

Back to top button