उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी ने किया इफको किसान सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण।

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

 

किसानों को उर्वरकों की समय से उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन

के निर्देश पर गुरुवार को पिपरदेउरा स्थित इफको किसान सेवा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में केंद्र खुला मिला और किसानों को उर्वरक वितरित किया जा रहा था। पॉश मशीन के अनुसार गोदाम में 45.405 मीट्रिक टन यूरिया, 11 मीट्रिक टन डीएपी और 20.95 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध

मिला। डीएम ने दो किसानों से फोन पर बात कर बिक्री दर की जानकारी ली। किसानों ने निर्धारित मूल्य पर खाद मिलने की पुष्टि की।

Related Articles

Back to top button