मुख्य चिकित्साधिकारी के निरीक्षण में गैरहाजिर मिली स्टाफ नर्स को नोटिस।
स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा तथा पुरैना स्थित ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। लक्ष्मीपुर एकडंगा पीएचसी के निरीक्षण के दौरान स्टाफ सुलेखा अनुपस्थित मिली, जबकि चिकित्सक डॉ रितेश मौर्य व फार्मासिस्ट गंगाराम उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान 10.50 बजे तक ओपीडी में तीन मरीज देखें जा चुके थे। अस्पताल परिसर में गंदगी और आस-पास झाड़ झंखाड देखने को मिला। जिसे सफाई कराने के लिए निर्देशित किया गया। अस्पताल पर दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रही। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ चौधरी ने पुरैना खंडी स्थित ड्रग वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया। सीएमओ ने उपलब्धता और रख रखाव देखा गया बताया कि वेयर हाउस में दवाओं की जो ठीक स्थिति में देखने को मिला। वहीं पर विद्युत सर्किट और पावर सप्लाई की स्थिति भी देखी गई। समय समय पर सर्किट को चेक करते रहने के भी निर्देश दिए गए ताकि कहीं शार्ट सर्किट की समस्या न उत्पन्न होने पाएं। गेट कीपर को भी निर्देशित किया गया कि वह गेट पर ही रहे तथा आने जाने वाले लोगों के बारे जानकारी रखे।



