महराजगंज में 26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, लगभग 2000 पदों पर होगा चयन।

उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ महाराजगंज

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय महराजगंज एवं परमेश्वर सिंह पीजी कॉलेज, फरेंदा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। रोजगार मेले में 20 से अधिक कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनके माध्यम से 2000 से अधिक रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को 10 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। मेले में 18 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। इसके लिए आठवीं, हाईस्कूल, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और बीटेक सहित तकनीकी एवं गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले युवा पात्र होंगे। अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है।