उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

यातायात माह में वाहन चालकों और यात्रियों को किया जागरूक, पंपलेट बांटकर दी सड़क सुरक्षा की जानकारी।

बस, टैक्सी, टेंपो और ई-रिक्शा स्टैंड पर चलाया गया जागरूकता अभियान।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

यातायात माह नवंबर-2026 के तहत महराजगंज यातायात पुलिस की ओर से नगर क्षेत्र के विभिन्न बस, टैक्सी, टेंपो एवं ई-रिक्शा स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चालकों और यात्रियों को पंपलेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा, सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की गई।

 

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को अपनी आदत बनाएं। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button