न्यायालय के वारंट पर मारपीट के मामले में एक वारंटी गिरफ्तार।
श्यामदेउरवा पुलिस ने प्रेम निषाद को पकड़ा, पांच धाराओं में दर्ज है मुकदमा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के क्रम में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रेम निषाद (25) पुत्र शंकर निषाद, निवासी धनहा नायक बगहिया टोला, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। वह थाना श्यामदेउरवा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 1154/2025, धारा 323, 325, 452, 504 और 506 भादवि से संबंधित मामले में वारंटी था। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आरिफ अली शेर, हेड कांस्टेबल रमेश चन्द यादव और कांस्टेबल अंगद कुमार शामिल रहे।



