बाइक और साइकिल की आमने सामने टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल सिद्धार्थनगर रेफर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज अंतर्गत क्षेत्र में बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि वाहन संख्या UP56BL7660 पर सवार वीरेंद्र पुत्र कोइल, निवासी सौराहा टोला महुआघाट, थाना बृजमनगंज, उम्र करीब 33 वर्ष अपनी बाइक से मामी चौराहा से बृजमनगंज मार्केट की तरफ जा रहे थे। वहीं सामने से साइकिल सवार रामगृह पुत्र श्रीराम, निवासी महुलानी टोला भरवलिया, थाना बृजमनगंज, उम्र करीब 60 वर्ष अपनी साइकिल से बृजमनगंज से अपने घर महुलानी जा रहे थे।
इसी दौरान फुलमनहा टोला ईसरीबर के पास दोनो का आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभार रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सीएचसी बृजमनगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर0 कर दिया।



