उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम हर हाल में जोड़ें-जिलाधिकारी ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज

 

महराजगंज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत रविवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने कंपोजिट विद्यालय मिठौरा में आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण और फार्म-06 प्राप्ति की प्रगति की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को घर-घर संपर्क कर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, नवविवाहिताओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहकर फार्म-06 भरने में लोगों की मदद करें। प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध सत्यापन और ऑनलाइन फीडिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर को बीएलओ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा सुपरवाइजरों को भ्रमण कर कायर्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। विद्यालय में बूथ संख्या 206 से 211 तक छह मतदेय स्थल हैं। अभियान के दौरान इन बूथों पर कुल 36 फार्म-06 प्राप्त हुए।

निरीक्षण के दौरान बीएलओ कंचन सिंह, प्रियंका देवी, रीता देवी, माधुरी देवी, सुनील कुमार और हसीना खातून मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button