उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

15 बोरी कद्दू के बीज़ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

 

 

दैनिक स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज झुलनीपुर भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एसएसबी टीम को बड़ी सफलता मिली है। सशस्त्र सीमा बल शीतलापुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 बोरी तृतीय देश के कद्दू बीज के साथ दो तस्करों को पकड़ लिया गया। मौके से दो आरोपियों सहित कद्दू बीज निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। झुलनीपुर सीमा चौकी शीतलापुर

उपनिरीक्षक ललित मोहन ने बताया की तस्करी की सूचना मिलने पर एसएसबी टीम सीमा क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्ति सर पर बोरे में कुछ सामान लेकर नेपाल से भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास किया। संदेह होने पर गश्ती दल द्वारा उक्त व्यक्तियों को रुकने का संकेत दिया गया। गश्ती दल को देखकर सर पर रखे बोरियों को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। तत्परता से पीछा कर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। शेष व्यक्तियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा नजदीक होने के कारण नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। मौके पर छोड़े गए सामान की तलाशी लेने पर तृतीय देश का कद्दू बीज 15 बोरे जिसका कुल वजन 600 किलोग्राम बरामद हुई। साथ ही मौके से गोपाल कुर्मी व अमरजीत कुर्मी ग्राम भैरमपुर थाना प्रतापपुर जिला नवल परासी नेपाल को पकड़ लिया गया।

Related Articles

Back to top button