दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।
लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में बीएड विभाग द्वारा आयोजित योग शिविर में प्रशिक्षुओं को योग के विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षक बलराम गौड़ ने छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को विभिन्न योगासन का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए।
कार्यक्रम में बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. महिप कुमार पांडेय ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राम पांडेय ने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ रख सकता है। ‘पहला सुख निरोगी काया’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग करना चाहिए।
शिविर में डॉ. वैभव मणि त्रिपाठी, श्री शुभम श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार पांडेय, डॉ. अश्विनी कुमार, श्री मणिंद्र तिवारी, श्री राजबहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, राजेश कुमार, ईश्वरचंद सहित महाविद्यालय के सभी छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

