दैनिक स्वाभिमान जागरण फरेंदा, महराजगंज।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रद्धेय श्रीमती सावित्री देवी के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज अपने आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सहयोगी साथियों के साथ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।
श्रद्धांजलि सभा में सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित समस्त शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

