उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
वांछित वारंटी को बृजमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता धानी बंग्ला महराजगंज।
बृजमनगंज पुलिस ने वारंटी बनवारी यादव पुत्र जग़लाल निवासी दुबौलिया टोला पंडितावलपुर थाना बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मुकदमा नंबर 1419/ 98 धारा 323, 498 ए आईपीसी 3/4 डी पी एक्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा जनपद महाराजगंज द्वारा जारी वारंट के तहत वांछित था जिसको आज 11 मई को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।



