सीमा पर 1,935 नशीले इंजेक्शन के साथ दो भारतीय गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज
महराजगंज लक्ष्मीपुर खुर्द नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय नंबर की मोटरसाइकिल से 1,935 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। नेपाल नवल परासी पुलिस के सूचना अधिकारी डीएसपी मदन थापा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13 जुलाई को शाम करीब 5 बजे गोपनीय सूचना मिली थी कि नवलपरासी (बर्दघाट सुस्ता पश्चिम) के गांवपालिका क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और आपूर्ति की जा रही है। सूचना के सरावल आधार पर लागू औषध नियन्त्रण ब्यूरो,भैरहवा तथा जिला प्रहरी कार्यालय की संयुक्त टीम ने सरावल गांवपालिका 2, सुगोली क्षेत्र में घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया।
भारतीय नंबर की बाइक से बरामद हुए डाइजेपाम, फेनरगन और बुप्रेनोर्फिन इंद्वजेक्शन , जांच के दौरान दक्षिण से उत्तर की ओर आ रही भारतीय नंबर क 56 स्त्र 9529 की बाइक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक चला रहे भारत के उत्तर प्रदेश निवासी रोहित कक्कड़ 25 वर्ष तथा पीछे बैठे मोहम्मद अफजल अंसारी 23 वर्ष के पास मौजूद अमेरिकन टूरिस्ट% बैग की तलाशी में काले प्लास्टिक में छिपाकर रखे गए डाइजेपाम, फेनरगन और बुप्रेनोर्फिन के कुल 1,935 एम्प्यूल बरामद किए गए। नेपाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय की अनुमति के बाद मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत विस्तृत अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद नशीले इंजेक्शनों के स्त्रोत, आपूर्ति श्रृंखला तथा इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


