उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 31 अदद सूट 39 अदद साड़ी बरामद।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज झुलनीपुर भारत नेपाल सीमा पर निचलौल थाना क्षेत्र के चौकी शीतलापुर रेगहिया पुलिस की टीम ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान दो बोरी में 31 अदद सूट का कपड़ा तथा 39 अदद साड़ी बरामद किया गया है। सितलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि पिलर संख्या 501 के पास बॉर्डर से लगे गांव धमऊर में चेकिंग के दौरान दो बोरियों में 31 अदद सूट का कपड़ा तथा 39 अदद साड़ी बरामद किया गया है। बरामद कपड़ा नेपाल भेजे जाने की

सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने निगरानी शुरू की इसी दौरान संदिग्ध विधि की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए कपड़े बरामद कर ली। तस्कर बोरी को छोड़कर नेपाल भागने में कामयाब रहे। इस कार्रवाई से कपड़ा तस्करों में खलबली मच गई। पुलिस ने बरामद कपड़े को लेकर जांच पड़ताल कर रही है बरामद कपड़े को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!