उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजव्यापार

करोड़ों रुपए खर्च करके बनाया गया है वेंडिंग जोन, व्यापारियों की सुविधा ही नगर प्रशासन की जिम्मेदारी-सुरभी मिश्रा।

विक्रेताओं का चालान काटने से विपक्षी नेता नाराज।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

बृजमनगंज नगर पंचायत की टीम ने रविवार को साप्ताहिक बाजार में सब्जी और फल विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया।कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचकर दुकानों का चालान किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से विक्रेता हतप्रभ रह गए और बाजार में तनाव का माहौल दिखाई दिया।

बृजमनगंज व्यापार मंडल के संरक्षक दिलीप चौधरी ने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि गरीब किसानों और फुटकर व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि “नगर की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा गरीबों पर जुल्म कर रही हैं। छोटे दुकानदार सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं, उन पर 500-500 रुपये का चालान मारना अमानवीय है।”

व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई पर रोक नहीं लगी तो वे संयुक्त आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि “नगर पंचायत ने सुबह से ही घोषणा कर दी थी कि साप्ताहिक बाजार में सब्जी और फल की दुकानें वेंडिंग जोन में ही लगेंगी। इसके बावजूद कई विक्रेता निर्देशों का पालन करने के बजाय बाजार में दुकानें लगाने लगे, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।” अधिकारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य यातायात बाधा रोकना और बाजार को व्यवस्थित करना है। करोड़ों रुपए खर्च करके बेंडिंग जोन बनाया गया है उस स्थान के बगल में पहले से ही मछली मार्केट स्थापित है। जिनको दुकान लगानी है वे लगा रहे हैं, कुछ लोग नहीं नहीं चाहते कि उस जगह पर बाजार स्थापित हो,लोग उनके बहकावे में आ रहे हैं और अपनी ही हानि कर रहे हैं।

विक्रेताओं का कहना है कि वेंडिंग जोन नगर से दूर होने के कारण ग्राहक वहां नहीं पहुंचते, जिससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है। उनका कहना है कि प्रशासन ऐसे विकल्प खोजे जिसमें व्यवस्था भी बनी रहे और रोज़गार भी सुरक्षित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!