बुजुर्ग पर हाथ उठाने पर चौकी इंचार्ज से दुर्व्यवहार
चकरा गोसाई में हुआ विवाद


स्वाभिमान जागरण देवरिया
देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के चकरा गोसाई गांव से एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों और एक वृद्ध व्यक्ति के बीच विवाद देखा जा रहा है वीडियो में बुजुर्ग दीनानाथ तिवारी हाथ में ईंट लिए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक दरोगा उनका कॉलर पकड़ रहे हैं वहीं,एक अन्य पुलिसकर्मी ईंट छीनने की कोशिश कर रहा है यह झड़प जमीन के स्वामित्व और सीमांकन को लेकर बताया जा रहा है आपको बता दे कि दीनानाथ तिवारी अपने घर के पास मजदूरों से सफाई और निर्माण कार्य करवा रहे थे, तभी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी आपत्ति जताते वहाँ पहुंचे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बहस धक्का-मुक्की में बदल गई वृद्ध के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गये वही सूचना मिलने पर मईल थाना से अतिरिक्त पुलिस बल भी पहुंचा दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया गया। विवाद का कारण दीवार गिरने को लेकर हुई गलतफहमी बतायी जा रही है मामला पुलिस के उच्च अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है.



