उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएमकंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा तथा ईवीएम वीवीपैट के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मशीनों का सुरक्षित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्ट्रांग रूम में केवल नियमानुसार ही प्रवेश की अनुमति दी जाए तथा 24म7 सीसीटीवी
कैमरों की सतत निगरानी और क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए। साथ ही गार्ड रूम सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी एडीईओ प्रमोद यादव सहित निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।


