उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

नशा के विरुद्ध अभियान के तहत तहसील सभागार में दिलाई गई शपथ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज

नशा मुक्ति को लेकर जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को तहसील सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) रमेश कुमार एवं तहसीलदार पंकज शाही ने उपस्थित राजस्व कर्मियों को नशा के खिलाफ शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशा से दूर रहेंगे और समाज में भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। उन्होंने यह भी शपथ ली कि वे नशा करने वालों को इसके खिलाफ प्रेरित करेंगे और समाज को एक स्वस्थ दिशा में ले जाने का प्रयास करेंगे। एसडीएम रमेश कुमार ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। तहसीलदार पंकज शाही ने भी उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने सभी को नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!