पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला, एक गंभीर।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंडिला का मामला, घायल का जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुडिला थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज निवासी फिरोज मोहम्मद पुत्र अकबर अली ने थाने में तहरीर देकर अपने पाटीदार के ऊपर गंभीर आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी सज्जू खातून को दिनांक 3/4/ 2026 को मेरे पट्टीदार अपने मनबढ़ व अराजक लोगों के साथ घर में घुसकर हजरत अली पुत्र सफी मोहम्मद व सज्जो खातुन पत्नी सफी मोहम्मद व पूरे परिवार के लोग लाठी डंडा भला लेकर मारकर घायल कर दिए जिससे हम प्रार्थी को सीने में पूरे शरीर में काफी गंभीर चोटें आई हैं व हमारे हाथ की दो उंगली टूट गई है व मेरे पत्नी को भी काफी छोटे आई हैं हजरत अली पुत्र सभी मोहम्मद काफी मनबढ व झगड़ालू किस्म के व्यक्ति हैं, फिरोज मोहम्मद ने बताया कि हम लोगों को बराबर जान से मार देने की धमकी देते रहते हैं। फिरोज मोहम्मद ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर जान माल की सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पुंरदरपुर मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


