उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महराजगंज बरगदवां बाजार नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में ट्रक के जरिये भारी मात्रा मे गांजा तस्करी का मामला सामने आया है जैसे ही इसकी जानकारी बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को हुआ तो सुरक्षा महकमे मे हडकंप मच गया। भारत नेपाल बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को रविवार की भोर मे मुखबिर से सूचना मिला की पडोसी मुल्क नेपाल के काठमांडू से एक हरियाणा नंबर ट्रक के केबिन में भारी मात्रा में गांजा का बंडल केबिन में छिपा कर सोनौली रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र मे जा रहा है मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी टीम के निरीक्षक सुबाष चन्द्रा, सहायक कमाण्डेंट दिनेश चन्द्र विश्वास के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सहजाद खान, कांस्टेबल विनोद कुशवाहा, दीपक कुमार तथा आबकारी टीम के हेडकांस्टेबल अनन्त कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल रामसूरत चौरसिया की संयुक्त टीम हरियाणा नंबर की ट्रक की निगरानी में जुट गये उसी दौरान एक हरियाणा नंबर का ट्रक नेपाल से सोनौली रास्ते भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश किया बार्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को एलर्ट

देख ट्रक ड्राइवर ट्रक तेज रफ्तार से लेकर भागने लगा जिस पर संयुक्त टीम बरगदवां थाना क्षेत्र के चकरार के पास घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया जांच के दौरान ट्रक की केबिन में छिपाकर रखा हुआ 21 बंडल में 3 कुंटल 27 किलो 17 ग्राम गांजा बरामद हुआ संयुक्त टीम आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक, गांजा को कब्जे मे लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाई के लिए बरगदां पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध सीओ अनिरुद्ध कुमार ने बताया की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। बरामद गांजा 21 पैकेटों में रखा हुआ था, जिसमें प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 15 16 किलोग्राम था। पकडे गये आरोपी युवक की की पहचान रंजीत गिरि पुत्र राधेश्याम गिरी उम्र 37 वर्ष, निवासी घोघा कबलेशवा थाना गोपालपुर, जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार के रुप में हुआ बरगदवां थाने में मु०अ०सं० 030/2026 धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!