चित्रकूट

चित्रकूट में स्नातक MLC चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण जारी, ASP ने लिया सुरक्षा का जायजा

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का मतदान आज जनपद चित्रकूट में शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

मतदान को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकांत राय ने आज कोतवाली कर्वी क्षेत्र के चित्रकूट इण्टर कॉलेज और मानिकपुर मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ASP राय ने मतदान केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के *100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के प्रचार-प्रसार पर पूरी रोक रहेगी, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए और मतदाताओं को सुगमता से मतदान कराया जाए।

जनपद के सभी 6 मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल* तैनात किया गया है। जोनल और सेक्टर अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था बनाए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!