उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनपद में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करते हुए इनके उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए। पुलिस टीम ने किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान उपनिरीक्षक सुनील यादव, महिला आरक्षी आरती और आरक्षी शशिकांत खरवार मौजूद रहे। महराजगंज पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!