चौक पुलिस व साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को मिली राहत।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति को चौक पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। पुलिस टीम ने पीड़ित के खाते में धोखाधड़ी से निकाली गई सात हजार रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी।
चौक बाजार निवासी सत्यम प्रजापति पुत्र अखिलेश प्रजापति साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए थे। इस संबंध में उन्होंने थाना चौक में प्रार्थना-पत्र संख्या 14/2026 देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर टीम ने जांच शुरू की और साइबर सेफ पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध के संबंध में जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की। लगातार प्रयासों के बाद 22 अक्टूबर को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि वापस करा दी गई।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष चौक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
इस सराहनीय कार्य में उपनिरीक्षक शिवम सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल रहे।



