LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा के घेराव पर प्रशासन का चाबुक, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, नेताओं को उनके घरों में ही रोकने की तैयारी

 

सपा के घेराव पर प्रशासन का चाबुक, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, नेताओं को उनके घरों में ही रोकने की तैयारी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। बरहज के लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मृत्यु के मामले में समाजवादी पार्टी ने 30 अप्रैल को सुबह 10 बजे बरहज तहसील का घेराव करने का ऐलान किया था। प्रशासन ने सपा को किसी प्रकार के धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने कानून व्यवस्था के तहत सभी सपा नेताओं को उनके घर पुलिस भेजकर यह हिदायत दिलवा दिया है कि वे घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। कई सपा नेता अपने को हाऊस अरेस्ट किए जाने की सूचना मीडिया को दे रहे हैं।
मृत अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के पुत्र की तहरीर पर बरहज थाने में पांच नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को नगर के एक जलपान गृह में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा कार्यकारिणी सदस्य बेचू लाल चौधरी ने कहा था कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उधर सपा ने इसे लेकर 30 अप्रैल को बरहज तहसील के घेराव का निर्णय लिया।
अधिकारियों के अनुसार जनपद में निषेधाज्ञा लागू होने की वजह से अनुमति नहीं दी गई है। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय में बुधवार को करीब ढाई घंटे तक अधिकारियों की बीच बैठक भी हुई। तहसील परिसर में दोपहर में एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार अरुण कुमार और सीओ राजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान कार्यालय का दरवाजा बंद रखते हुए बाहर सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई थी। लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह के मौत मामले में ग्राम प्रधान को निर्दोष बताते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग सपा कर रही है। उधर, सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश बरहज पर बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को बरहज जाएंगे। हम लोग फर्जी तरीके से फंसाए गए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जनता के बीच अपनी बात रखना चाहते हैं।
उधर प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर लाल ने कहा कि जनपद में निषेधाज्ञा लागू है। पुलिस रिपोर्ट भी पक्ष में नहीं है। इस कारण सपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई है।
उधर कई सपा नेताओं ने मीडिया को जानकारी दी कि हमें हाऊस अरेस्ट किया गया है, लेकिन पुलिस की तरफ से कहा गया कि सभी सपा नेताओं को बता दिया गया है कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आज किसी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गयी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!