उत्तर प्रदेशफतेहपुर

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालय में चलाया गया पर्यावरण जागरूपता अभियान

खखरेरू फतेहपुर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा ई कचरा प्रबंधन के प्रति विद्यार्थियों एवं विद्यालय समुदाय में जन जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से आज उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट प्रथम और प्राथमिक विद्यालय कोट द्वितीय के बच्चों को ई कचरा के बारे में जागरूक किया गया।
निरपत सिंह एआरपी धाता ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कोट प्रथम व प्राथमिक विद्यालय कोट द्वितीय के बच्चों को अलग अलग चार रंग के डब्बों के माध्यम से ई कचरा डालने की जानकारियां दी।
लाल रंग के डब्बों में खतरनाक कचरा डाला जाता है जिससे बीमारियां फैलने की जिम्मेदारियां ज्यादा होती है इसमें मेडिकल या डॉक्टर के द्वारा उपयोग किए गए सामान डाइपर या डाले जाते हैं।
काले रंग के डब्बों में इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे मोबाइल, बैटरी, तार डाले जाते हैं।
हरे रंग के डब्बों में गीला कचरा डाला जाता है।
नीले रंग के डब्बों में सूखा कचरा डाला जाता है। जैसे जानकारियां बताई। इसl मौके पर एल एल एफ संस्था से मनोज मिश्रा इंचार्ज प्रधानाध्यापक सत्यजीत सिंह और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा

Related Articles

Back to top button