परसामलिक पुलिस ने 40 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा।
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाया जा रहा अभियान।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत परसामलिक पुलिस ने 40 टेट्रा पैक बंटी-बबली ब्रांड की अवैध देशी शराब बरामद की। मामले में एक आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भवानी चौराहा से तरैनी गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर कार्रवाई करते हुए 40 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की गई। मामले में पिपरहिया निवासी बृजेन्द्र चौधरी (33) के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामजीत, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन मद्धेशिया, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल विवेक कुमार गौड़ शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।



