महराजगंज में युवा संवाद में युवा नागरिकों ने ली लोकतांत्रिक शपथ।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महराजगंज।
मेरा युवा भारत, महराजगंज, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार* द्वारा *परमेश्वर सिंह मेमोरियल, फरेंदा में युवा संवाद- अपने मत को जाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और जनप्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाकर लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देना, सजग भागीदारी को प्रोत्साहित करना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं और युवा नागरिकों ने भाग लिया।
राष्ट्रव्यापी *विकसित भारत युवा संवाद* पहल के अंतर्गत, जो 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक देश के 500 विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संस्थानों में आयोजित की जा रही है, इस कार्यक्रम में युवा आइकन धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जिन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण पर अपने विचार साझा किए।
महाविद्यालय में युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी चन्द्रभूषण चौबे ने कार्यक्रम की रूप रेखा बताई साथ ही युवाओ को माय भारत पोर्टल के बारे में युवाओं को बताया
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों और वक्ताओं बीच के बीच संवादात्मक चर्चा रही। प्रतिभागियों ने शासन में युवाओं की भागीदारी, नागरिक जिम्मेदारी और प्रथम बार मतदाताओं की भूमिका जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का समापन *लोकतांत्रिक शपथ* के साथ हुआ, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सजग भागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ संजय शर्मा,हृदेश कुमार यादव माय भारत स्वयं सेवक सुधा, श्वेता, अंकिता, अखिलेश, अविनाश राय, प्रमोद इत्यादि की भूमिका रही।



