उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बाल सुरक्षा और मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने कराई समन्वय गोष्ठी।

बाल सुरक्षा, मानव तस्करी की रोकथाम और किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी।

दैनिक स्वाभिमान जागरण महाराजगंज।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारीफरेंदा दीपशिखा वर्मा ने की।

क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में मासिक समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

गोष्ठी में पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम-2015 और बाल सुरक्षा संबंधी मानक संचालन

प्रक्रिया के अनुपालन पर चर्चा हुई। अधिकारियों को बालश्रम, भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गुमशुदा बच्चों की बरामदगी, पीड़ितों के चिकित्सीय परीक्षण और बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चों को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने विवेचना और अभियोजन संबंधी समस्याओं पर विचार साझा किए। जरूरतमंद बच्चों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 181 और 112 सहित अन्य आपातकालीन सेवाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। बैठक में पुलिस, श्रम, शिक्षा विभाग, एसएसबी, चाइल्ड हेल्पलाइन और बाल संरक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button