जनसेवक राजेश सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर अपने ग्रह निवास रक्षपालपुर में आगमन पर क्षेत्रीय लोगों ने किया भव्य स्वागत

खखरेरु फतेहपुर भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी महामंत्री राजेश कुमार जनसेवक के प्रथम गृह जनपद आगमन पर खखरेरू क्षेत्र के रक्षपालपुर में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। फूल-मालाओं और भाजपा के झंडों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। करीब 45 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला दोपहर करीब 12 बजे पटेल नगर चौराहा रक्षपालपुर में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ राजेश सिंह जनसेवक जी का भव्य स्वागत किया इसके बाद खखरेडू अपना बाजार लोहरपुरा चौराहा आदि अनेकों जगह भाजपा कार्यकर्ता और राजेश सिंहजन सेवक जी के समर्थकों द्वारा कई स्थानों में उनको रोक कर उनका स्वागत किया गया राजेश सिंह ने कहां की पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको दिया है उसका वह पूर्णता निर्वहन करेंगे उन्होंने लोगों से मिलते हुए सरकार की चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता जनार्दन के बीच में बताया और क्षेत्र के विकास के लिए वादा किया इस मौके में सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे


