LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बरामदे में सो रहे युवक की हत्या

देवरिया जिले में कानून व्यवस्था की लचर होती स्थिति और अपराधियों में पुलिस का भय नहीं

स्वाभिमान जागरण देवरिया।

जिले में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस अभी एक घटना का पर्दाफाश नहीं कर पाती तब तक दूसरा मामला सामने आ जाता है। सबसे खराब हाल सलेमपुर सर्किल की चल रही। राम जानकी मार्ग जैसे हाइवे पर डबल मर्डर की गुत्थी नहीं सुलझी की खुखुंदू थाना में एक मर्डर हो गया।

थाना क्षेत्र के पिपरा खेमकरण गांव में घर के बाहर बरामदे में सो रहे 21 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार और रॉड से कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मेडिकल कॉलेज लेकर में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है।जानकारी के अनुसार, संदीप पुत्र तेज बहादुर पेंटिंग का काम करता था। परिवार के अनुसार, वह  रात में घर के बाहर बरामदे में लेटा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार और रॉड से वार कर दिया। हमले की वजह स्पष्ट नहीं है। संदीप दो भाइयों में बड़ा था। संदीप की मां गुद्दी देवी और पत्नी मुस्कान हैं। परिवार पर युवक की मौत से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट लगने से युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!