उत्तर प्रदेशफतेहपुर

सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर मुकदमा

 

खखरेरू फतेहपुर सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में खखरेरू थाना पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बीते दिनों नगर पंचायत कार्यालय में दैनिक जागरण के पत्रकार अशोक सिंह को क्षेत्रीय पत्रकार संघ का अध्यक्ष चुना गया था। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से साझा की गई थी। आरोप है कि इसके बाद ‘खखरेरू की आवाज’ नामक फेसबुक आईडी से पत्रकारों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। पोस्ट में पत्रकारों के नगर पंचायत से बिके होने संबंधी टिप्पणी की गई थी।
आरोप है कि सोहनलाल उर्फ चइना मिस्त्री ने उक्त पोस्ट को री-पोस्ट कर पत्रकारों को अपमानित किया। वहीं, निरंजन केशरवानी पुत्र स्वर्गीय छोटे लाल केशरवानी पर भी पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए पत्रकारों के लिए आपत्तिजनक रूप से ‘दलाली’ शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप है।
मामले को क्षेत्रीय पत्रकार संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने संज्ञान में लेते हुए खखरेरू थाने में तहरीर देकर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!