चित्रकूट

जनसुनवाई, महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पुलिस की प्राथमिकता : थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव

चित्रकूट । थाना सरधुवा के नवागंतुक प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को सुनना और उनका नियमानुसार समाधान कराना पुलिस का प्रमुख दायित्व है।

 

थाना प्रभारी ने कहा कि थाने पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता बताते हुए कहा कि महिला संबंधी शिकायतों पर पुलिस संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करेगी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर निगरानी और अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई पुलिस की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद एवं समन्वय से ही क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल कायम किया जा सकता है। सरधुवा पुलिस जनता के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!