चित्रकूट

तुलसी धाम राजापुर के गयागंज के शिववालय में भगवान शिव का जलाभिषेक व कुलदेवी बंजारी माई की हुई विधिवत पूजन अर्चन

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

राजापुर/चित्रकूट । कसौंधन, अग्रहरि एवं अयोध्यावाशी वैश्य समाज के तत्वावधान में गयागंज स्थित प्राचीन शिवाला में बुधवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ संतोष अग्रहरि उर्फ मंटू विद्यासागर गुप्ता, गिरजाशंकर गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, शिवपूजन सह गुप्ता, शारदा प्रसाद अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पंडित बिहारी लाल द्विवेदी ने भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक व कुलदेवी बंजारी माई की विधवत पूजा अर्चना कराया।

बशिवपूजन गुप्ता और शारदा प्रसाद अग्रहरि ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राचीन काल से ही घर-घर में कुलदेवी बंजारी माई की पूजा होती थी। अब – युवा पीढ़ी ने इस परंपरा को वृहद रूप देते हुए सामूहिक आयोजन का स्वरूप दे दिया है। इससे समाज में एकजुटता और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत हो रही है और पूरा समाज एकता के सूत्र में रहकर एक दूसरे की मदद करने के लिए अनेकों प्रकार से कार्य किए जाते हैं और एकता ही सफलता की कुंजी है। पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत हवन का आयोजन हुआ और सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभअर्जित किया।

बंजारी माई की शोभायात्रा मोहल्ले में निकाली गई, जिसमें भक्तगण ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की मधुर ध्वनियों के बीच देवी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के चलते पूरे क्षेत्र का माहौल आस्था और उल्लास से सराबोर हो उठा।

इस मौके पर आशीष अग्रहरि रज्जन प्रसाद गुप्ता, दिलीप अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, संतोष गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुशील गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, विकास अग्रहरि, रोहित गुप्ता, पंकज गुप्ता, रामबाबू अग्रहरि, संतोष अग्रहरि श्रीकांत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कसौंधन, अग्रहरि और अयोध्यावाशी वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!