ब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

10 साल बच्ची से रेप की कोशिश, पहले भी पीछा करता था और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता

राजधानी लखनऊ में शर्मनाक खबर सामने आई है। जानकीपुरम इलाके में 10 वर्षीय बच्ची को घर में खींचकर रेप करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोप जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पीड़िता की मां का आरोप है कि पहले भी नीरज मेरी पुत्री का पीछा करता था। पेट उतार कर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था। जानकीपुरम निवासी पीड़ित की महिला का आरोप है कि बीती 22 सितंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ हनुमान मंदिर गई थी। मां-बेटी दर्शन कर मंदिर से घर लौट रही थीं। आरोप है कि तभी रास्ते में आरोपी नीरज ने अपने घर के सामने उन्हें आता देखकर बेटी का हाथ पकड़ कर जबरन अपने घर में खींच ले गया। आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के इरादे से छेड़छाड़ की। यह देखकर किशोरी की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें भी हाथ पकड़कर घर में खींच लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मां के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मां-बेटी को आरोपी के चंगुल से बचाया। भीड़ देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!