आगामी शरदीय नवरात्री को लेकर मूर्तिकारों में उतत्साह

खखरेडू फतेहपुर आने वाले नवदुर्गा पूजा उत्सव को देखते हुए क्षेत्र में मूर्तिकार अपनी कला का जौहर दिखाते हुए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा मूर्ति निर्माण में लगे हुए हैं कई मूर्तिकार तो लगभग मूर्ति निर्माण का कार्य पूरा भी कर लिए हैं।
हरदासपुर सराफन निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मूर्ति निर्माण करने में किसी का सहयोग नहीं होता समस्त मूर्तिया स्वयं मेरे द्वारा तैयार की जाती है। मूर्ति निर्माण के लिए गांव के तालाब से मिट्टी लाई जाती है प्रत्येक वर्ष क्षेत्र से श्रद्धालुओं के ऑर्डर मूर्ति निर्माण के लिए आते हैं लगभग बीस मूर्तियों के ऑर्डर को पूरा करने में पांच माह लग जाता है। ग्राहक के अलग अलग डिजाइन के ऑर्डर आते हैं ऑर्डर के अनुसार पैसे खर्च होते हैं।
मूर्तिकार राजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राहक के पसंद के अनुसार दिए गए ऑर्डर में लगभग पांच से दस हजार की लागत लग जाती है। मूर्ति निर्माण में बांस, सुतली, पुआल, कील आदि सामग्री का प्रयोग कर मूर्ति तैयार की जाती है।


